मनासा। निशुल्क कावड़ यात्रा सोमनाथ महादेव मनासा से केदारेश्वर महादेव रामपुरा पठार तक रविवार सुबह निकलेगी, जिसका रात्रि विश्राम जूनापानी महादेव में होगा। जहां भव्य भजन संध्या और भंडारा आयोजित होगा। सोमवार सुबह कावड़ यात्रा जूनापानी से निकलकर दोपहर में केदारेश्वर महादेव पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक होगा और यहां केदारेश्वर महादेव पर भव्य भंडारा बाबा सोमनाथ महादेव पैदल कावड़ यात्रा संघ द्वारा किया जावेगा। इस यात्रा में किसी भी गांव से कोई भी व्यक्ति कावड़ यात्रा में चल सकता है। कावड़िये की सारी सेवा संघ के द्वारा निःशुल्क की जावेगी।