BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 12:51 pm
BIG NEWS : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मची भगदड़, बेरिकेड्स खुलते ही एक-दूसरे पर गिरे भोले के भक्त, कलेक्टर ने दिखाई सख्ती, अब इस लापरवाह पर होगा बड़ा एक्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्रावण मास के पहले सोमवार को निकली महाकाल की सवारी में भगदड़ जैसे हालत बन गए। इसका वीडियो दूसरे दिन यानी आज मंगलवार को सामने आया है। समय रहते पुलिस ने स्थिति को संभाल नहीं तो काई भी बड़ी घटना हो सकती थी। वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि डीजे वाले के कारण ऐसे हालत बने हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई थी। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने बेरिकेडिंग भी की थी। शाम करीब 6 बजे हरसिद्धि की पाल के यहां कहारवाड़ी की ओर से शिप्रा नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बेरिकेड लगाए गए थे। पालकी, भजन मंडली और डीजे को रास्ता देने के लिए खोला गया। जैसे ही, बेरिकेड खुले, पीछे से भीड़ नदी की ओर भागने लगी। पालकी निकलते ही लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए। इसमें महिला, पुरुष समेत कई पंडे- पुजारी भी दब गए।

पुलिस जवानों ने संभालाहालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। तुरंत भीड़ के बीच जाते हुए जमीन पर गिरे लोगों को निकाला। हल्के बल का प्रयोग कर भीड़ को भी तितर-बितर किया। इसके बाद बेरिकेड भी बंद कर दिया।

कलेक्टर बोले- कार्रवाई होगी
घटना का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि जिन जगह भीड़ बढ़ने की आशंका है, वहां सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी। साथ ही, घटना में डीजे वाले की गलती सामने आई है। वह अनाधिकृत रूप से सवारी के बीच घुसा था। इसके कारण ऐसी स्थिति बनी। डीजे को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE