BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 5:35 pm
KHABAR : रोटरी डायमंड नीमच को मिले अनेक अवार्ड, आशीष गर्ग चेम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सामाजिक सेवा गतिविधियों में अग्रणी संस्था रोटरी अंतराष्ट्रीय मण्डल 3040 का वर्ष 2023-24 का अवार्ड समारोह चितौड़गढ़ के इमेजिका निजी रिसोर्ट  में आयोजित श्हम उत्सवश् आयोजन में मण्डल के लगभग 98 क्लब शामिल हुए आयोजन में सभी क्लबो की कार्यशैली के आधार पर उन्हें अवार्ड देकर पुरुस्कृत किया गया। वहीं नीमच के रोटरी डायमंड को पब्लिक इमेज, ब्लड डोनेशन केम्प,अधिकाधिक डिस्ट्रिक्ट इवेन्ट अटेंडेंस,साइटेशन अवार्ड,कुआँ निर्माण रोटरी डायमंड गार्डन सहित अनेक अवार्ड क्लब ने प्राप्त कर मण्डल में अपना स्थान बनाया।  क्लब के निर्वतमान अध्यक्ष गौरव पाराशर सचिव सौरभ शर्मा ने  इन सभी अवार्डों का श्रेय क्लब के सभी सदस्यों को दिया व उनका वर्षभर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2023-24 डॉ. रितु ग्रोवर का धन्यवाद प्रेषित किया। जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष ने बताया कि अवार्ड समारोह में क्लब के पूर्व अध्यक्ष आशीष गर्ग (बामनबर्डी) को चेम्पियन ऑफ चेंज, रोटरी हमराही रैली सपोर्टेड व वोकेशनल सर्विस,यूथ सर्विस जैसे चार अवार्ड से सम्मानित किया गया। क्लब सचिव संजय सोनी ने सभी सदस्यों को इस सत्र को ओर अधिक नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु विश्वास जताया। क्लब प्रवक्ता धीरज गांधी ने बताया रोटरी डायमंड जिले में लगातार 11 वर्षाे से गरीब,दिन-दुखियो ओर पीड़ितो की सेवा में हर दम अग्रणीय रहा है। लगातार बढ़ते क्रम में असहायों और मानवीय सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाता आया है। आयोजन में मण्डलाध्यक्ष अनीश मलिक अवार्ड सेरेमनी चेयरमैन मनोज चण्डक को चेयरमैन राजेश मोदी मण्डल ट्रेनर संजीव गुप्ता,पूर्व मंडलाध्यक्ष अशोक तांतेड़,धीरन दत्ता, 2025-26 मंडलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा 2026-27 मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी व दीप्ति कोठारी सहित क्लब से रोटे. सुदीप भामावत उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE