नीमच। कलेक्टर कार्यालय पर मंगलावर को बड़ी संख्या में सिखवाल ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कलेक्टर के नाम एक शिकायती ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से समाज जनों ने बताया कि 2 दिन पहले नगर पालिका और प्रशासन की ओर से कनावटी रोड स्थित नर्सिंग कॉलेज के लिए आवंटित शासकीय भूमि के समीप स्थित सिखवाल समाज के भेरु बावजी के मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम प्री कास्ट वॉल और पानी की टंकी को तोड़ को लेकर एक ज्ञापन दिया गया।
सिखवाल समाज जनों का कहना है कि वर्षों से उनके कुल भेरुजी का मंदिर यहां स्थापित है। जहां वे पीढ़ियों से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। प्रशासन और नगर पालिका के द्वारा दो दिन पूर्व बिना किसी नोटिस के दिए यहां लगाई गई प्री-कास्ट वॉल सहित पानी की टंकी व अन्य निर्माण तोड़ दिया गया। जिससे समाज जनों में आक्रोश है।
सिखवाल समाज की मांग है कि तोड़ी गई वॉल सहित सभी निर्माण कार्य को पुनः बनकर दिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो आगे समाज-जन आंदोलन करेंगे। इस दौरान समाज की महिलाएं पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव ने लिया।