शाजापुर। थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने 10 हजार के इनामी फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अफसर उर्फ अफसार पिता खलील लाला खा जाति पठान उम्र 28 साल निवासी सारंगपुर को 05 साल से अधिक पुराने अपराध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस.बघेल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भरत सिंह किरार के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तारी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 10 हजार के इनामी फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अफसर उर्फ अफसार पिता खलील लाला खा जाति पठान उम्र 28 साल निवासी सारंगपुर को 05 साल से अधिक पुराने अपराध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस.बघेल, और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. भरत सिंह किरार के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तारी की। पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि फरार स्थाई वारंटी अफसर उर्फ अफसार शाजापुर बस स्टैंड पर दिखाई देगा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम की भूमिका-
निरी. भरत सिंह किरार, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिकरवार, आर.देवराज, आर.संदीप, आर.अनिल सेन आर.सुनील आर.केशव शर्मा आर सुभाष दांगी आर मुकेश की मुख्य भूमिका रही।