भवानीमंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भवानीमंडी द्वारा राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सहायता हेतु प्रवेश सहायता शिविर लगाया, नगर मंत्री राहुल कुमावत ने बताया कि सरस्वती माता एवं स्वामी विवेकानंद जी का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, व दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से महाविद्यालय में आ रहे विद्यार्थियों को हो रही समस्या के लिए प्रवेश सहायता शिविर लगाया। जिसमें जिला संयोजक दीपक व्यास, नगर सहमंत्री पवन महावार,विशाल तंवर, नगर मंत्री मोहित योगी,श्याम योगी, शुभम पालीवाल, अनुराग शर्मा जीतू राणा राहुल गुर्जर, अभिषेक गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।