शाजापुर। फरियादी प्रहलाद सिंह पिता रामचंदर जाति राजपुत निवासी ग्राम रायपुर के खेत के कुएं से अज्ञात बदमाशों के द्वारा पानी की जलधारा मोटर चोरी कर लिये थे फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना शुजालपुर सिटी पर अपराध क्र 243/2024 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया था।
अपराध अनुसंधान हेतु थाना प्रभारी प्रवीण पाठक के नेतृत्व मे थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा अपराध के अज्ञात आरोपीगण के बारे मे मुखबीर सूचना तंत्र विकसित कर आरोपीगण भगवान सिंह उर्फ भोला राजपुत पिता गजराज सिंह राजपुत उम्र 35 साल निवासी ग्राम रायपुर एवं जोगेन्द्र उर्फ योगेन्द्र पिता चैन सिंह चौहान जाती घौसी राजपुत उम्र 34 साल निवासी ग्राम रायपुर सिटी के कब्जे से चोरी गई पानी की जलधारा मोटर जप्त कि गई ।
उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक, का. प्रआर 215 निहाल सिंह, आरक्षक 66 योगेन्द्र, आरक्षक 712 भुपेन्द्र मनोरिया, आरक्षक 106 संदीप यादव, आरक्षक 70 बलराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।