BREAKING NEWS
KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2024, 8:31 pm
BIG NEWS : केंद्रीय बजट 2024-25 में रेलवे के क्षेत्र में मंदसौर ससंदीय क्षेत्र को मिली अनेक सौगातें, नीमच-रतलाम दोहरीकरण और नीमच-बड़ीसादड़ी नवीन रेल लाईन के लिए इतने करोड़ रूपये किए स्वीकृत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। बजट में रेलवे के क्षेत्र में ससंदीय क्षेत्र को अनेक सौगाते मिली। बजट में संसदीय क्षेत्र को 500 करोड़ रूपये से अधिक की राशि मिली। इससे दोहरीकरण, स्टेशनों के विकास और विस्तार, नई सहायक लाईन सहित अनेक सुविधाएं शामिल है।
नीमच -बड़ीसादड़ी नई रेललाइन पर बड़ा बजट
केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर से बड़ीसादड़ी-नीमच नई रेललाइन को लेकर एक बड़ा बजट जारी किया है। इस नई रेललाइन की दूरी 48 किलोमीटर होगी। इस नई रेललाइन पर निर्माण के लिए 100 करोड़ का बजट जारी हुआ है।
नीमच-रतलाम दोहरीकरण पर भी 400 करोड़ का बजट
नीमच से रतलाम के दोहरीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 400 करोड़ का बजट जारी किया है। नीमच से रतलाम दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस बजट की स्वीकृति के पश्चात इसके जल्द पूर्ण होने की संभावना है इस कार्य में बजट की किसी तरह की कमी नही है। दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाने से इस रेलवे ट्रैक पर यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, जिसका सीधा फायदा क्षेत्र की जनता को होगा।
अन्य कार्याे के लिए भी बड़ी राशि स्वीकृत
2014 से लेकर अभी तक संसदीय क्षेत्र में करीब 45 अंडर व ओवरब्रिज स्वीकृत हो चुके है। कई अंडर व ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसका लाभ संसदीय क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। बजट 2024-25 में  शामगढ़ समपार संख्या 46 पर 2 लेन ओवरब्रिज के लिए 1 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हुई। वहीं भवानीमंडी-धुआंखेडी समपार 65 पर ओवरब्रिज हेतु 10 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया। इसी के साथ ही पिपलियामंडी व मंदसौर संजीत फाटक पर ओवरब्रिज हेतु 1-1 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। बिसलवास कला, हर्कियाखाल व पिपलियामंडी में अतिरिक्त रनिंग लाईन बिछाई जाएगी ताकि आवागमन हेतु सुविधा मिल सके। जिसके लिए 1 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई। इससे सीमेंट फेक्टरी, मालगाड़ीयों व यात्री गाड़ीयों को सहायता मिलेगी। इसी के साथ ही नीमच-चंदेरिया टीबीआर 42 किमी हेतु 1 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई एवं चंदेरिया से रतलाम टीएफआर हेतु 3 करोड़ रूपये की राशि एवं टीबीएसआर 142 नग स्वीकृत किए गए। इसी के साथ ही टीएफटीआर हेतु 5 करोड़ रूपये, चौड़ीकरण, ग्लूड जोड 200 सेट, टीएफआर टर्नआउट्स 95 सेट ंकी स्वीकृति हुईं। इन सभी कार्याे से दोहरीकरण के कार्य में तेजी आएगी साथ ही अन्य संबंधित कार्य भी पूर्ण होने से दोहरीकरण के बाद तत्काल रेल सुविधाओं में विस्तार और वृद्धि की जा सकेगी। इसी के साथ ही स्टेशनों के विकास और विस्तारीकरण को लेकर भी बजट में क्षेत्र को सौगाते मिली। स्टेशनों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था हेतु राशि का प्रावधान किया गया।  
सांसद गुप्ता ने बताया कि देश का जो आम बजट पेश हुआ है इसमें संसदीय क्षेत्र को कई विकास की सौगाते मिली है। विशेषकर रेलवे के क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र को लगभग 500 करोड़ रूपये से अधिक की राशि  मिली है। इससे दोहरीकरण के कार्य में तेजी आएगी साथ ही दोहरीकरण के बाद भी निर्माण कार्याे में तत्वरित सुविधाओं क्षेत्र को मिलेगी। बाद में जो कार्य होने है वह दोहरीकरण के साथ पूरे कर लिए जाएंगे। इससे समय के साथ ही मालगाड़ियों व यात्रीगाडियों को सुविधा मिलेगी। सांसद गुप्ता ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE