BREAKING NEWS
KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 11:45 am
BIG REPORT : ग्रेजुएट युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, 10वीं पास से ग्रैजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई, कल आयोजित होगा रोजगार मेला, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कैरियर अफसर मेला का आयोजन कल किया जाएगा। शुक्रवार 26 जुलाई को 11 बजे से जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में रोजगार मेला आयोजित होगा। प्रदेश सहित देश की कई कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी।


उच्‍च शिक्षा विभाग एवं कौशल एवं रोजगार विभाग के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें युवा बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस आयोजन में निजी क्षेत्र की कंपनियों जेसे- वीई कमर्शियल विकल इन्‍दौर, एसआरएफ लिमी. पिथमपुर, स्टार हेल्थ फाइनेंस लिमी, इंडियन एम्पलाई एंड एंप्लॉयमेंट सॉल्यूशन एजेंसी गुना एल एण्‍ड टी गुना एवं भा‍रतीय जीवन बीमा निगम सहित अनेक कंपनियों द्वारा द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा। साथ ही चयनित आवेदको को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदाय किये जायेंगे।


इस एक दिवसीय कैरियर अफसर मेला मे विद्यार्थीयों को स्वरोजगार योजनाओं प्रतियोगी परीक्षाओं विद्यार्थियों के हित में बनी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, शहरी विकास प्राधिकरण, एवं जिला रोजगार कार्यालय तथा औद्योगिक संस्थानों, आदि के प्रतिनिधि भी सहयोग के लिये उपस्थित रहेंगे। इस कैरियर अवसर मेले में ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है और कक्षा 10 वी 12वी/स्‍नातक/आईटीआई एवं डिप्लोमा पास हैं, वह आवेदक भाग ले सकते हैं। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए उक्त लिंक https://forms.gle/gYV9o1oD1FjLWvsk6 पर भी आवेदन कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE