भोपाल। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के. वि.सं.) की 53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 1 में हर्षाेल्लास के साथ किया गया। प्राचार्य सुरजीत सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन एवं दिशा निर्देश प्रदान किए। तत्पश्चात उप-प्राचार्य मनीष कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में भोपाल संभाग के 36 स्कूल के 287 प्रतिभागी एवं 50 अनुरक्षक शिक्षक शामिल हुए हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ 25 जुलाई (गुरूवार) को प्रातः 9 बजे क्षेत्रीय संभागीय उपायुक्त आर. सेंथिल कुमार ने आशीर्वचन और प्रतिभागियों को शुभकामना प्रदान कर की एवं ष्खेलकूद समागम के शुभारंभष् की घोषणा की।
25 से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता के तहत वॉलीबॉल (बालक वर्ग-14,17) तथा योग ( बालक, वर्ग-14,17,19) का आयोजन किया जा रहा है।