BREAKING NEWS
KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 12:57 pm
BIG NEWS : महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रेप के आरोपी पार्षद का फूंका पुतला, कार्रवाई नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। महिला कांग्रेस ने भाजपा पार्षद शानू शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म के मामले को लेकर आज इंदौर में जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने राजवाड़ा चौक पर मां अहिल्या प्रतिमा के पास पार्षद का पुतला दहन किया। शानू शर्मा, जो वार्ड क्रमांक 82 से भाजपा पार्षद हैं, पर हाल ही में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है।


प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनिला मिमरोट ने किया। उन्होंने कहा, “हम इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग करते हैं।” प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थीं, जिन्होंने नारेबाजी करते हुए पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस घटना ने शहर में राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो वे और भी बड़े आंदोलन करेंगे। दूसरी ओर, भाजपा ने इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE