BREAKING NEWS
KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 1:48 pm
KHABAR : कलेक्टर बाथम ने किया तहसील कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, राजस्व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने बुधवार को जिले के विभिन्न तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया इस दौरान कलेक्टर द्वारा राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा की गई उनके साथ अपर कलेक्टर आर एस मंडलोई भी थे। कलेक्टर ने पिपलोदा पहुंचकर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। राजस्व महा अभियान की प्रगति के संबंध में तहसीलदार से जानकारी प्राप्त की प्रगति में कमी पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए कलेक्टर द्वारा कालूखेड़ा टप्पा तहसील कार्यालय के निर्मानाधीन  भवन का निरीक्षण भी किया गया। निर्माण गुणवत्ता को परखा इसके पश्चात ढोढर में नवनिर्मित टप्पा तहसील भवन का एवं पुराने भवन का निरीक्षण किया गया जावरा एसडीएम उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर द्वारा आगामी 31 अगस्त तक चलने वाले शासन के राजस्व महा अभियान के अंतर्गत नामांतरण बटवारा, तरमीम, सीमांकन, सीएम पीएम किसान सम्मान योजना के अंतर्गत ई केवाईसी कार्य की हल्कावार जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने अपने भ्रमण में तहसील पिपलोदा, कालूखेड़ा, जावरा, ढोढर तथा बड़ावदा तहसीलों में राजस्व महा अभियान की समीक्षा करते हुए विगत 30 जून तक न्यायालयो में दर्ज राजस्व प्रकरणों का प्रतिशत निपटारा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में नायब तहसीलदार संदीप इवने, देवेन्द्र धनगड़, श्रद्धा त्रिवेदी, वैभव जैन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE