BREAKING NEWS
KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 1:49 pm
KHABAR : आज से इंदौर से खजुराहो के लिए सीधी फ्लाइट, पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का संचालन करने वाली फ्लाय ओला ने शुरू किया संचालन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। खजुराहो के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इस मार्ग पर पहली बार सीधी उड़ान आज से शुरू होने जा रही है। उड़ान का संचालन पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत फ्लाय ओला कंपनी द्वारा किया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस उड़ान की बुकिंग भी शुरू कर दी है और इंदौर से यह उड़ान पूरी तरह फुल भी हो चुकी है। वहीं खजुराहो से इंदौर आने वाली फ्लाइट की सीट खाली बताई जा रही है।


मध्यप्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा दिल्ली की जेट सर्व एविएशन प्रा.लि. (फ्लाय ओला) कंपनी के साथ मिलकर प्रदेश के 8 शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू की है। इसी कड़ी में कंपनी पहली बार इंदौर से खजुराहो के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है।


इसका संचालन भी 6 सीटर विमान के साथ ही किया जाएगा। कंपनी ने एक ओर का किराया डिस्काउंट के बाद 6300 रुपए रखा है। इसमें भोपाल के यात्री भी वाया इंदौर सफर कर सकेंगे। आज से संचालित होने वाली इस फ्लाइट के लिए इंदौर से सभी सीटें बुक बताई जा रही है, वहीं खजुराहो से इंदौर आने वाली फ्लाइट की सभी सीटें खाली हैं।


यह है फ्लाइट का शेड्यूल
- इंदौर से 3.30 बजे रवाना होकर शाह 5.30 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
- खजुराहो से शाम 6 बजे रवाना होकर रात 8 बजे इंदौर पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE