इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट की सफलता के 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। यहां रक्त जनित बीमारी के 103 मरीजों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया है। यह प्रदेश के किसी सरकारी चिकित्सा संस्थान का अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस उपलब्धि पर सहयोगी संस्थाओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय हैं।
कॉलेज इंदौर द्वारा 2018 में ब्लड कैंसर और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सेवा शुरू की गई थी । मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित और सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया है कि 4 मार्च 2018 को पहला बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया था।
मुख्य अतिथि नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विशेष अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी हैं। कार्यक्रम में यूएसए के एक्सपर्ट डॉ. प्रकाश सतवानी, डॉ. राहुल भार्गव (गुड़गांव), एम्स नई दिल्ली से डॉ. तुलिका सेठ भी मौजूद थे।