इंदौर। दिगंबर जैन सामाजिक संसद सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में गुरुवार को सुबह 8 बजे बैंडबाजों के साथ आचार्यश्री विप्रणत सागर महाराज की भव्य मंगल अगवानी परदेशीपुरा स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
इस मौके पर पूर्वाेत्तर क्षेत्र के जैन समाजजन एकता के साथ भव्य चातुर्मास हेतु शामिल हुए। आचार्यश्री की भव्य मंगल अगवानी बैंडबाजों के साथ मंगल जुलूस के साथ सुभाष नगर चौराहा से प्रारंभ हुआ, जो क्लर्क कालोनी जैन मंदिर होते हुए परदेशीपुरा जिनालय पहुंचा। इस दौरान समाजजन ने आचार्यश्री का पाद-पक्षालन किया। वहां पर आचार्यश्री ने अपनी देशना के माध्यम से समयसार तत्वार्थ सूत्र पदम पुराण सहित अनेक ग्रंथों पर समाजजन को संबोधित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुंदर रंगोली बनाई गई। महिला मंडल द्वारा कलश लेकर आचार्यश्री की मंगल अगवानी की गई।
दिगंबर जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस मौके पर समाजसेवी सुशील पांड्या, राकेश विनायका, राजेंद्र सोनी, अनिल जैनको, राजू अलवेला, आनंद गोधा, संजय अहिंसा, अनिल ईटको, बजरंग नगर शीतल जैन, नंदानगर चंद्रेश जैन, विजय नगर राजीव निराला, महालक्ष्मी नगर अशोक जैन, महेंद्र सिंघई, कोमलचंद दद्दा, विमल सिंघई, गोलू जैन, प्रदीप मामा, अरविंद बंड्डू, अर्पित जैन, मयंक जैन, करुणा जैन, अंजलि मोदी सहित परदेशीपुरा समाज की युवा मंडल की महिला मंडल सहित समाजजन आचार्यश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
चातुर्मास कलश स्थापना 27 जुलाई को
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष अरविंद एडवोकेट ने बताया कि चातुर्मास कलश स्थापना 27 जुलाई को दोपहर 1 बजे परदेशीपुरा जैन मंदिर के पास होगी। समिति के सदस्यों ने समाजजन से आग्रह किया है कि इस मंगलमय चातुर्मास कलश स्थापना में बड़ी से बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म प्रभावना के सहभागी बने।