BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 3:14 pm
KHABAR : हरियाली अमावस्या 4 को, चार योगों का शुभ संयोग, महादेव का राजा के रूप में होगा हरित श्रृंगार, संगठन रोपेंगे पौधे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। श्रावण मास की अमावस्या 4अगस्त को विशेष योगों में मनाई जाएगी। इस दिन श्रीवत्स योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और पुष्प नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इसलिए यह विशेष फलदायी रहेगी। बड़वाले महादेव मंदिर सोमवारा और छोला विश्रामघाट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में शिव राजा के रूप में विराजेंगे। ईश्वर नगर स्थित चौबदारपुरा स्थित बांके बिहारी मार्कण्डेय मंदिर में भी बेल पत्र, धतूरा और हरी पत्तियों से उनका हरित श्रृंगार किया जाएगा। धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं पौधे लगाएंगी।


योग कब से कब तक
पंडित विष्णु राजोरिया ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर श्रीवत्स योग सुबह 5ः56 बजे से दोपहर 1ः25 बजे तक रहेगा। रवि पुष्य योग शनिवार को 11ः59 बजे से शुरू होकर रविवार को दोपहर 1ः 25 बजे तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5ः56 बजे से दोपहर 1ः25 बजे तक है। सिद्धि योग शनिवार को 11 बजे सुबह से रविवार को सुबह 11ः41 बजे तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र तड़के 5रू56 बजे से दोपहर 1ः26 बजे तक है।


वैज्ञानिक महत्व
पेड़ हमारे जीवन का आधार है। वे हमें प्राण शक्ति ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए पेड़-पौधों को संरक्षित करने, आदर देने और धरती मां के आंगन में हरियाली बिखेरने के उद्देष्य से प्रति वर्ष हरियाली अमावस्या मनाई जाती है।


धार्मिक महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, पीपल के पेड़ पर तीन देवताओं का वास माना जाता है- ब्रह्मा, विष्णु और महेश। पौधा लगाते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इस दिन पितरों को तर्पण और पिंडदान करना शुभ माना जाता है। वे खुश होकर आशीर्वाद देते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE