नीमच। जिले के नवीन वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मैं मनोरोग विभाग द्वारा सीएमई संयोजन किया गया। जिसमें मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सक और नर्सिंग ऑफिसर ने भाग लिया। विभाग के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आत्महत्या के प्रति जागरूकता और उसकी रोकथाम हेतु कॉलेज में प्रथम सीएमई का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज और जिला अस्पताल के डीन समस्त फैकेल्टी डॉक्टर, नर्स ,पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य लोग शामिल हुए। सीएमई का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं को रोकना तथा आत्महत्या से पहले होने वाले वार्निंग सिंग्स को समझना था। किस प्रकार हम समाज में मानसिक रोगों से जुड़ी हुई भ्रांतियां को दूर करके किसी भी मानसिक के आरंभिक लक्षणों को समझकर हम नित्य प्रति होने वाली आत्महत्या की घटनाओं को रोक सकते हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर का गठन किया गया है। जिसके नोडल ऑफिसर डॉक्टर कृष्ण कुमार कारपेंटर(एमडी )है। हेल्पलाइन नंबर का नाम मां है, और हेल्पलाइन नंबर 6263604778।

यदि किसी भी व्यक्ति कोई भी समस्या हो तथा बार-बार आत्महत्या के विचार आते हैं तो आप प्रतिदिन सुबह 8 से शाम को 8 तक कभी भी बात कर सकते हैं। हेल्पलाइन पर डॉक्टर कृष्ण कुमार कारपेंटरखुद ही फोन अटेंड करेंगे उन्होंने स्वयं का ही मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया हैं। सीएमई एवं हेल्पलाइन की पूरी रूपरेखा कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया द्वारा तैयार की गई जिससे नीमच जिला एक विशिष्ट जिला बने।