नीमच। मानव सेवा करने वाले बिरले व्यक्ति मुहूर्त नहीं देखा करते। दुख की घडी मे भी अवसर ढुंढ ही लेते हैं। आज दिनांकत 25/7/24 को गांव बीसलवास कला, जिला नीमच निवासी, स्वर्गीय हीरालाल मुकाती की धर्मपत्नी, कारूलाल, लाभचंद व बाबूलाल की काकीसा,दिनेश की पुज्य माताजी, विरेंद्र ओर लोकेश की दादीमाँ परमेश्वरी बाई पाटीदार(मुकाती) के मृत्युपरांत उनके पुत्र दिनेश पाटीदार एवं उनके परिवार द्वारा जनहित में दान के महत्व को समजते हुऐ स्वर्गीय परमेश्वरी बाई का पाटीदार मित्र मंडल, नीमच के माध्यम से नेत्रदान किया गया। आपका यह उपकार मानव समाज सदेव याद रखेगा। आपके इस नेत्रदान से दो व्यक्तियों के जीवन में नेत्रज्योति आयेगी ओर ईश्वर की बनाई इस सुंदर श्रष्टी को देख सकेंगे। इस नेत्रदान के प्रेरणा दाता दिनेश पाटीदार व सत्यनारायण (लालाजी )एवं मुकाती परिवार रहे।
यह नेत्रदान इस सत्र का आठवां व अब तक का 29वा नेत्रदान हैं। नेत्रदाता परिवार, प्रेरक तथा गोमांबाई नेत्रालय टीम का पाटीदार मित्र मंडल की ओर से हार्दिक आभार। आप इसी प्रकार मानव सेवा के लिए तत्पर रहे। बीसलवास पाटीदार समाज का विशेष धन्यवाद। मित्र मंडल परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता हैं कि दिंवगत आत्मा को मोक्ष प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।