BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 4:08 pm
KHABAR : कारगिल विजय दिवस के पहले निकाला गया मशाल जुलूस,  भाजपा विधायक बोले- देश अमर शहीद जवानों का कृतज्ञ , पड़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व आज एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस भारत माता चौक से शुरू होकर शहर के तमाम मार्गों से होते हुए शहीद मेमोरियल स्थल पहुंचा। जहां पर कारगिल में शहीद जवानों की शहादत को नमन किया गया।


इस मौके पर कैंट से भाजपा विधायक अशोक रोहाणी, उत्तर मध्य विधायक अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, निगम अध्यक्ष रिंकू विज और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष समेत तमाम छात्र इकाई भी इस विशाल मशाल जुलूस में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं तो उसकी पीछे हमारे अमर शहीद जवानों का बलिदान है।

 
विधायक अशोक रोहाणी ने आगे कहा कि हम यदि चैन से सो पा रहे हैं तो उसके पीछे हमारे जवानों का परिश्रम है। हम यदि सुकून से जी रहे हैं तो उसके पीछे हमारे जवानों का संघर्ष है। आज देश का हर एक नागरिक अमर शहीद जवानों का कृतज्ञ है। वहीं इस मौके पर विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि आज हम उन सभी जवानों को याद कर रहे हैं जिन्होंने भारत माता के लिए अपनी जान निछावर की है। आज हम सुरक्षित इसलिए है कि कि हमारे जवान दुश्मनों की तरफ मुंह हमारी तरफ पीठ खड़ी करके सीमा पर डटे हुए हैं।


गौरतलब है कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस दिन भारत मां के उन सपूतों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने देश के लिए हंसते-हसंते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच 60 दिनों तक युद्ध लड़ा गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE