BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 4:40 pm
BIG NEWS : नीमच में दिनभर की तेज गर्मी व उमस के बाद बदला मौसम ने अपना मिजाज, अचानक आसमान में छाई काली घटाएं, फिर शुरू हुआ झमाझम का दौर, जानिये अब तक कितनी इंच हुई वर्षा और औसत से कितना दूर है जिला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को दिनभर की तेज गर्मी व उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई। दोपहर तक तेज धूप थी। इसके बाद शाम करीब 4 बजे आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। देखते ही देखते कुछ ही देर में काली घटाओं से समूचा शहर ढंक गया। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ जो खबर लिखे जाने तक जारी रहा। 

आपकों बता दें कि मानसून सत्र में जिले में इस वर्ष बारिश बेहद कम हुई है। पिछले साल की तुलना में भी वर्षा का आंकड़ा कम है। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 32.5 इंच है। 25 जुलाई की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 13.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें नीमच में 11.3 इंच, जावद में 15.6 इंच और मनासा में 13.0 इंच बारिश रिकॉर्ड गई है। गत वर्ष इस अवधि तक नीमच में 18.4 इंच, जावद में 15.5 इंच, मनासा में 16.5 इंच बारिश हो चुकी थी। आज गुरूवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में हल्की व जोरदार बारिश हुई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE