BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 7:19 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने किया तहसील कार्यालय रामपुरा का निरीक्षण, राजस्‍व महाअभियान के तहत प्रकरणों के निराकरण का लिया जायजा, आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रजिस्‍ट्री के आधार पर क्रेता के नाम राजस्‍व अभिलेखों में नामांतरण संपदा पोर्टल से रजिस्‍ट्री की कॉपी प्राप्‍त होने पर तत्‍काल किया जाए। ऐसे नामांतरण के प्रकरण अनावश्‍यक लंबित ना रहे। रास्‍ता विवादके प्रकरणों को भी तहसीलदार तत्‍काल निराकृत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने तहसील कार्यालय रामपुरा के बुधवार को निरीक्षण दौरान नामांतरण, बंटवारा, रास्‍ता विवाद संबंधी प्रकरणों की नस्‍तीयों का अवलोकन करने के बाद तहसीलदार रामपुरा को दिए। उन्‍होने लोकसेवा केंद्र संचालक, ऑपरेटर को निर्देश दिए कि वे आवेदक से जानकारी लेकर ऑनलाईन आवेदन करें और उसकी हस्‍ताक्षरीत रसीद भी आवेदक को प्रदान करें।

कलेक्‍टर जैन ने इस निरीक्षण दौरान सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों की नस्तियों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण किया जाए। कलेक्‍टर नेसमग्र एवं खसराई-केवायसी, नक्‍शा तरमीमएवं आर्थिक सहायता के लंबित प्रकरणों की जानकारी भी ली। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार मुकेश निगम, रीडर पंकज परमार व तहसील कार्यालय के कर्मचारीउपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE