BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 7:26 pm
BIG REPORT : हर विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच गांवों में प्राथमिकता से हर घर नल से जल योजना का कार्य पूर्ण करें, जल जीवन मिशन के कार्याे की समीक्षा बैठक में विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में गांधी सागर से नीमच जिले में हर घर नल से जल योजना के तहत जल जीवन मिशन की पेयजल योजना के तहत सबसे पहले प्रत्‍येक विधानसभा के पांच-पांच गांव चयनित कर उन गांवों में योजना का कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की जाए। निर्माण कार्याे की गुणवत्‍ता पर विशेष ध्‍यान दे। ग्रामीणों को कोई असुविधा ना हो। यह निर्देश विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जल जीवन मिशन के कार्याे की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान एवं जल जीवन मिशन समिति के सदस्‍यगण, कलेक्‍टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद एवं जल निगम के महाप्रबंधक जितेन्‍द्र सिह राणावत व अन्‍य अधिकारी उपस्थि‍त थे।

बैठक में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जल निगम अधिकारियों से कहा कि वे प्राथमिकता से हर विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच गावों का चयनित कर उनमें सबसे पहले हर घर नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करवाएं। उन्‍होने सुझाव दिया कि पाईप लाईन खोदने से जहां भी सडक एवं नालीयां क्षतिग्रस्‍त हो गई है। सडक पर गढढे हो गये है, उनको सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से ठीक करवाएं। बगैर अनुमति के ठेकेदार किसी भी शासकीय या निजी सम्‍पतियों को कोई नुकसान ना पहुचाएं , इसका ध्‍यान रखे। रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य गुणवत्‍तापूर्ण हो। पाईप लाईन खुदाई से सडके क्षतिग्रस्‍त हुई है, उन्‍हें तत्‍काल पुनरू ठीक किया जाए। जहां भी पाईप लाईन डालने का कार्य हो, वहां रेस्‍ट्रोरेशन का गुणवत्‍तापूर्ण कार्य किया जाए।

हटाए गए पेडों के सेटेलाईट चित्र प्रस्‍तुत करें- 
मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू ने सुझाव दिया कि जल निगम के ठेकेदार व्‍दारा पाईप लाईन बिछाने के दौरान हटाए गए पेडों की सेटेलाईट चित्र मंगवाई जाए और पेडों के बदले पेड लगाने की व्‍यवस्‍था संबंधित ठेकेदार से करवाई जाए। मारू ने सुझाव दिया कि रामपुरा मनासा मार्ग पर पाईप लाईन खुदाई के कारण जल भराव की स्थिति जहां है, उसे ठीक कर वर्षा जल निकासी की व्‍यवस्‍था की जाए।

स्‍थानीय युवाओं को वाल्‍वमेन का कार्य सौपें- 
नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार ने सुझाव दिया कि जल निगम ठेकेदार व्‍दारा जिन गांवों की पुरानी पाईप लाईन क्षतिग्रस्‍त कर दी है, उन्‍हें तत्‍काल ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति की जाए। परिहार ने सुझाव दिया कि हर घर नल योजना के तहत वाल्‍वमेन स्‍थानीय युवकों को ही नियु‍क्‍त किया जाए। गोशालाओं में भी जल निगम की पाईप लाईन से जल की व्‍यवस्‍था करने का सुझाव भी उपस्थि‍त जनप्रतिनिधियों ने दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान एवं आकाश श्रीवास्‍तव सहित अन्‍य उपस्थि‍त सदस्‍यों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए। 

बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक जितेन्‍द्र सिह राणावत व्‍दारा योजना के तहत नीमच जिले में अब तक हुए कार्याे की प्रगति से अवगत कराया।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE