BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 7:31 pm
KHABAR : विधायक मारू की पहल पर मनासा में लगाएंगे साढे पांच हजार पौधे, एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत अगस्‍त माह की इस तारीख को मनासा में वृहद पौधारोपण, कलेक्टर दिनेश जैन ने लिया कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा क्षेत्र के विधायक अनिरूद्ध मारू की पहल पर मनासा में कॉलेज के समीप गौशाला की 95 एकड जमीन पर साढे पांच हजार पौधों का एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम डॉ.थावरचंद गेहलोत 4 अगस्त2024 हरियाली अमावस्यां को मनासा आएंगे। वे यहां पर विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होगे। राज्यपाल नीमच रोड स्थित गौशाला परिसर मनासा में एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेगे। महामहिम राज्यपाल के मनासा आगमन को लेकर बुधवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने पौधारोपण स्थल और कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारि‍यो को आवश्‍यक प्रबंध करने और आवश्‍यक व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जैन ने पौधारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में गौशाला के सदस्यो से जानकारी ली। कलेक्‍टर ने कॉलेज परिसर मनासा में प्रस्‍तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने एसडीएम पवन बारिया को निर्धारित प्रोटोकॉल अनुरूप आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर मंच व्‍यवस्‍था, आमजनों के बैठने की व्‍यवस्‍था, पेयजल, आपात चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था, फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था, पार्किंग व्‍यवस्‍थासुनिश्चित करने के निर्देश संबंधिक अधिकारियों को कलेक्‍टर व्‍दारा दिए गए।  

मनासा में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में संबंध में प्रद्युम्न मारूव गिरिश भटट ने अवगत कराया, कि कॉलेज के समीप गौशाला की 95 एकड जमीन के चारो ओर बाउंड्रीवाल के पास साढे पांच हजार पौधे लगाएंगे। पौधे आंध्रप्रदेश की नर्सरी से मंगवाएं है। जिनमें नीम शीशम, गुलमोहर, पिपल सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाएं जाएंगे। पांच-पांच पौधो के समूह के बीच में एक बडा पौधे लगाया जाएगा। प्रतिक स्वरूप कर्नाटक के राज्यपाल डॉ.गेहलोत पौधारोपण करेगे। विधायक मारू की पहल पर एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत रौपे जाने वाले इन साढे पांच हजार पौधो की सुरक्षा के लिए बाउण्‍ड्रीवाल, वायरफेंसिंग, पानी की व्‍यवस्‍था एवं पौधों की समुचित देखभाल की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था की गई है।

पौधारोपण की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान अवगत कराया गया, कि 4 अगस्‍त को कर्नाटक के राज्यपाल डॉ.गेहलोत के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा,मनासा विधायक अनिरूद्व माधव मारू, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कलेक्‍टर जैन ने एसडीओपी विमलेश उइके को आयोजकों से अतिथियों की सूची लेने के निर्देश दिए। नि‍रीक्षण के दौरान एसडीएम पवन बारिया, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय तहसीलदार बीके मकवाना, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश पाटीदार, उपस्थित थे।

कुकडेश्वर में सत्संग में भी शामिल होगे राज्यपाल- 
कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत मनासा में आयोजित कार्यक्रम के बाद कुकडेश्वर में 4 अगस्‍त 2024 को सामाजिक समरसता मंच एंव क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित सुखद सत्संग में शामिल होगे। सामाजिक समरसता मंच कुकडेश्‍वर द्वारा पटवा मांगलिक भवन कुकडेश्‍वर में राष्ट्रीय संत श्री असंग देव के मुखारबिंद से सत्संग भी आयोजित किया जा रहा है।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE