गरोठ। बरखेड़ा गंगासा में माह जुलाई 2024 का आचार्य दक्षता वर्ग संपन्न हुआ जिसमें संकुल बरखेड़ा गंगासा के चार विद्यालय से आचार्य दीदी 24 उपस्थित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथि संयोजक महोदय बाबूलाल धाकड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया दक्षता वर्ग में वंदना सत्र शैक्षणिक सत्र व अंत में समापन सत्र हुआ संयोजक द्वारा आध्यात्म से जोड़ते हुए गुरु का महत्व बताया गया संकुल प्रमुख राजेंद्र गंधर्व द्वारा वंदना शिक्षण व संपर्क के बारे में बताया गया एवं प्रधानाचार्य परमानंद प्रजापति के द्वारा छात्र संख्या वृद्धि एवं संस्कृति बोध परियोजना के विषय में बताया गया उक्त जानकारी संकुल के प्रचार प्रसार प्रमुख ईश्वर वर्मा के द्वारा दी गई।