चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने राज्य सरकार द्वारा जारी बजट को राष्ट्रहित, समाज हित और शिक्षक हित में उपयोगी बता कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जुलाई माह में प्रस्तुत बजट में संगठन की कई मांगों को महत्व देते हुए बजट घोषणा में शामिल किया। इससे पूरे प्रदेश के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम ने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं वितमंत्री दिया कुमारी शर्मा,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का राज्य के बजट में शिक्षकों की कई वर्षों से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोककल्याणकारी शासन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि बजट में मुख्य रूप से कर्मचारी वेतन विसंगति परीक्षण समिति की रिपोर्ट के आधार पर वेतन सुधार/वेतन विसंगति सम्बन्धी शेष सभी सिफारिशों को 1 सितम्बर, 2024 से लागू करने की घोषणा करने,राजस्थान कॉन्ट्रैकचुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के अन्तर्गत सृजित पदों के नियमित पदों में परिवर्तित किये जाने पर उन पदों पर नियुक्ति हेतु 5 वर्ष के अनुभव की निर्धारित पात्रता अवधि में वर्ष 2024-25 में 2 वर्ष की छूट प्रदान करने,प्रदेश में अधिक आयु वाले पेंशनर्स को सम्बल देने की दृष्टि से पेंशनर्स को और राहत देते हुए 70 से 75 वर्ष के पेंशनर्स के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिये जाने,राज्य कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने, आरजीएचएस में सरकारी कर्मचारियों को माता-पिता या सास-ससुर में से एक के इलाज का विकल्प चुनने का अवसर देने,आरजीएचएस के तहत सेवारत कर्मचारियों और पेंशनर्स को देय आउटडोर चिकित्सा सुविधा की राशि अब 30 हजार से बढ़ाकर की गई 50 हजार करने की घोषणा हुई।इससे लाखों सेवारत और सेवानिवृत कर्मचारियों को फायदा होगा।साथ ही केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 के अनुरूप ही 1 अप्रैल, 2024 के बाद कार्मिक की सेवा में रहते हुए हुए मृत्यु होने पर 10 वर्षों तक बढ़ी हुई दर से पारिवारिक पेंशन दिए जाने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई है।यह बजट शिक्षा जगत को महत्व देते हुए राज्य सरकार के शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण को स्पष्ट करने वाला है।पहले के समय में कभी राज्य के बजट में प्रमुखता से शिक्षकों के विषय नहीं आए।
यशस्वी मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखते हुए विकसित राजस्थान बनाने की और सर्व समावेशी बजट पारित किए। प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि इसके लिए प्रदेश के लाखों शिक्षकों की और से आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
बजट घोषणा को लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिह शक्तावत,संयुक्त मंत्री उदयपुर मण्डल रमेशचन्द्र पुरोहित, सभाध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली,डॉ हीरा लाल लौहार, उप सभाध्यक्ष उदय लाल अहीर व इकबाल हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेशदत्तव्यास ,महिला मंत्री मधुजैन, महिला संगठन मंत्री दीपिका झाला, महिला उपाध्यक्ष नीना निगम,अतिरिक्त जिला मंत्री महेंद्र जैन,कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करना, मिडिया प्रभारी पूरण लौहार,गोपाल लाल व्यास, हमीर सिह , नाथूलाल डांगी,मुकेश त्रिपाठी, तेजकरण शर्मा, चावण्ड सिह चुण्डावत, बंसन्ती सुथार, सुमन व्यास सहित जिला कार्यकारिणी व सभी उपशाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बजट को जनकल्याणकारी योजनाओं और शिक्षा जगत में बड़े बदलाव वाला निर्णय बताकर खुशी व्यक्त की।