भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में विकास के लिए राशि की कमी नहीं पड़ेगी। पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए शासन की ओर से अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश शासन ने कायाकल्प योजना और नगरीय क्षेत्र निर्माण योजना के लिए बजट जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शासन ने 246 करोड रुपये का बजट नगरीय निकायों को जारी किया है। कायाकल्प योजना में 405 निकायों को 146 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नगरीय क्षेत्र निर्माण योजना के लिए 148 निकायों को 100 करोड़ रुपये जारी किया गया है।