BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 10:28 am
KHABAR : महाकाल की तीसरी सवारी के लिए रथ होने लगे तैयार, सवारी से भगवान के मुखारविंद के साथ जुड़ेंग रथ, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी से रथ भी शामिल होंगे। रथ पर रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। बाबा महाकाल की 5 अगस्त सोमवार को निकलने वाली तीसरी सवारी में गरूड़ रथ शामिल होगा। इसके बाद की अन्य सवारी में भी भगवान के मुखारविंद अलग-अलग रथ पर बढ़ते जाएंगे।


श्री महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण-भादो मास में निकलने वाली सवारी में दूसरी सवारी से हाथी पर मन महेश का रजत मुखारविंद शामिल होता है। इसके बाद आगे की सवारी के लिए रथ और भगवान के अन्य मुखारविंद शामिल होते जाते है। मंदिर परिसर में खड़े लकड़ी के रथ की साज-सज्जा और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। 5 अगस्त को तीसरी सवारी के लिए रथ पर विराजित गरूड़ रथ पर शिव तांडव का मुखारविंद शामिल होगा। सवारी के पहले बुधवार से रथ पर रंग करने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद रथ पर विराजित गरूड़ की प्रतिमा पर पालिश का काम किया जाएगा। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भगवान महाकाल की सवारी के साथ तीसरी सवारी से परंपरानुसार निकलने वाले रथ को तैयार किया जा रहा है। रथ पर विराजित होने वाली प्रतिमाओं पर पालिश कर रंग-रोगन किया जा रहा है।


सवारियों में यह रथ शामिल होते है
1. श्रावण-भादौ मास की सभी सवारियों में भगवान की पालकी शामिल रहती है।

2. दूसरी सवारी से एक मुखारविंद हाथी पर विराजित होता है।

3. तीसरी सवारी में शिव तांडव स्वरूप गरुड़ रथ पर विराजित होते है।

4. चौथी सवारी में भगवान उमा महेश नंदी पर सवार होकर निकलते हैं।

5. पांचवीं सवारी में बैलगाड़ी पर होल्कर मुखारविंद,

6. छठी में बैलगाड़ी पर घटाटोप मुखारविंद शामिल होते है।

7. शाही सवारी में सप्तधान मुखारविंद होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE