चित्तौड़गढ़। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए 01 अगस्त को जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
सहायक निदेशक लोक सेवाएं सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि मुख्य सचिव जिले में उपखण्ड चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत बडोदिया, निम्बाहेडा की ग्राम पंचायत बडोली माधोसिंह एवं गंगरार की ग्राम पंचायत साडास में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में वीसी के माध्यम से भाग लेंगे।
इन पंचायतों में संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित होगी। समस्त ग्राम पंचायतों में पूर्ववत ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 08. अगस्त 2024 को उपखण्ड स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा।