BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 10:57 am
NEWS : अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की मासिक बैठक संपन्न, जिला कलक्टर ने दिए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत रजिस्ट्रीकृत मामलों की स्थिति के पुनर्विलोकन हेतु मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। 

जिला कलक्टर ने अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित लम्बित जिन प्रकरणों में चालान पेश नहीं हुए है उनमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाकर शीघ्र चालान पेश करने एवं लम्बित पुराने प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित प्रकरणों में सजायाबी प्रतिशत बढाये जाने हेतु सम्बन्धित लोक अभियोजक को  निर्देशित किया। उन्होंने बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित पीडित को आर्थिक सहायता समय पर प्राप्त हो इस हेतु संबंधित को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये।

जिला कलक्टर ने बैठक में  संशोधित अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों एवं विशिष्ठ न्यायालय में लम्बित अभियोगों तथा नव-प्रस्तुत प्रकरणो एवं निस्तारित प्रकरणों की  प्रगति की उपस्थित अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

बैठक में  जिला कलक्टर ने एफ.एस.एल., डी.एन.ए. रिपोर्ट, फिंगर प्रिन्ट संबंधित न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, महिला यौन अपराध एवं पोक्सो एक्ट एवं एनडीपीएस के प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए।

बैठक में अति० जिला कलक्टर महोदय (भू०अ०), सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, अति० पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, उप निदेशक अभियोजन निर्लेप सक्सेना एवं विशिष्ठ लोक अभियोजक, एस.सी. / एस.टी. न्यायालय हंसराज रांकावत मौजूद रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE