BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 12:42 pm
BIG REPORT : जिला कलेक्टर के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां, निष्पक्ष दल को करना थी जांच, विद्युत विभाग ने किया मामले को गोलमाल, नियमों का पालन करने की बजाय मामले को बताया आपसी विवाद, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नगर पंचायत कुकड़ेश्वर के अंतर्गत आने वाला नगर कुकड़ेश्वर के एक किसान विद्युत विभाग कुकड़ेश्वर के सुपरवाइजर नितिन ऊइके एवं मनासा के अधिकारी प्रदीप डांगी से सिंचाई के अवैध कनेक्शन को लेकर एवं विभाग दो बार कनेक्शन काट दिया परंतु फिर मिली भगत से फिर जोड़ दिया जाता है एवं लगभग 6 माह से किसान परेशान चल रहा है।  कई बार विद्युत विभाग के चक्कर लगाए परंतु उसे न्याय नहीं मिला परेशान होकर किसान सुरेश पिता चंपालाल वह उनका पुत्र भंवरलाल मांडीवाल  व उसका परिवार जिला कलेक्टर कार्यालय में पहुंचा वहां कलेक्टर अवैध रूप से दिए गए कनेक्शन की शिकायत की एवं पूरे मामले को संज्ञान में लेकर विभाग द्वारा निष्पक्ष दल द्वारा जांच करवाने के आदेश दिए जाने के बाद विद्युत विभाग की टीम कुएं पर आकर पूरा मामले को देखा एवं कहा कि मूलचंद पिता गोपीलाल को जो कनेक्शन दिया है वह अवैध है एवं नियम के विरुद्ध दिया है।  पिछले 5 साल से उनका जो कनेक्शन चल रहा था वहां से ही उसका कनेक्शन चलना चाहिए एवं शिकायतकर्ताओं के बयान लिए एवं वहां पर अधिकारियों ने कहा कि आपके साथ में गलत हो रहा है।  मैं निष्पक्ष एवं सही जांच कर कलेक्टर महोदय को पेश करूंगा।  विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मालिक भगत के चलते जांच अधिकारी दीपक बादिल जावद वाले को भी गुमराह कर मिली भगत से जांच रिपोर्ट को गलत एवं आपसी विवाद बातकर मामले को दबाया जांच अधिकारी को पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं जांच रिपोर्ट बनाकर जिले के अधिकारी को दी उन्होंने जनसुनवाई में कौन सी रिपोर्ट बना कर दी मुझे पता नहीं है। 
इसके बाद शिकायतकर्ता ने जिले के वरिष्ठ अधिकारी आशीष  आचार्य से संपर्क किया ओर उन्होंको पुरी वास्तु स्थिति बताई और उन्होंने फिर से कनेक्शन का नक्शा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को भेजा परंतु अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। 

जिले के वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि हमने प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर साहब को दे दिया है अब वह क्या निर्णय लेते हैं अगली जन सुनवाई में ही मालूम पड़ेगा। - आशीष आचार्य मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी नीमच

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE