BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 2:12 pm
BIG REPORT : 79 हजार पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, खाली पदों के लिए संकुल प्राचार्य डाल रहे रिक्वेस्ट, खराब रिजल्ट वालों को दोबारा मौका नहीं, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। शिक्षकों के प्रदेश में रिक्त 79 हजार पदों पर अतिथि शिक्षक रखने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। आज से संकुल प्राचार्यों ने उन पदों की रिक्वेस्ट जीएफएमएस पोर्टल पर दर्ज करना शुरू कर दिया है, जिन पदों पर नियमित शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। वैसे तो स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले साल सेवाएं देने वाले अतिथि शिक्षकों को दोबारा रखने के निर्देश दिए हैं, पर जो शिक्षक विषय और कक्षा का 30 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट नहीं दे पाए हैं, उन्हें दोबारा नहीं रखा जाएगा।


तय प्रक्रिया के तहत 4 अगस्त तक संकुल प्राचार्य पोर्टल पर रिक्वेट दर्ज करेंगे और 6 एवं 7 अगस्त को अतिथि शिक्षक पोर्टल के माध्यम से ज्वाइनिंग करेंगे। उधर, विभाग में उच्च पद का प्रभार दिया जा रहा है। इसके लिए काउंसिलिंग की जा रही हैं। वहीं भविष्य में तबादले भी होंगे। इसके पहले 79 हजार पद अतिथि शिक्षकों से भरे जा रहे हैं। पिछले साल की स्थिति देखें, तो उच्च पद के प्रभार और तबादलों के कारण 20 हजार अतिथि शिक्षकों को बाद में पद छोड़ना पड़ा था। इस बार भी ऐसे ही हालात बनने की आशंका है।


जिन पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे, उच्च पद के प्रभार या तबादलों से वे पद भरे जाते हैं, तो अतिथि शिक्षकों को बाहर होना पड़ेगा। मामले में अतिथि शिक्षकों के संगठन के पदाधिकारी कहते हैं जो शिक्षक पिछले सत्र में बाहर हुए थे, उनके पास 7 से 12 वर्ष से ज्यादा तक का अनुभव था। अनुभव की प्राथमिकता के आधार पर इन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE