BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 2:22 pm
KHABAR : धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक रील बनाने पर बैन की मांग, हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन, कहा- बहुसंख्यक समाज की भावनाएं आहत हो रहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। हनुमान टेकरी मंदिर स्थल पर फिल्माई गई वीडियो रील वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं तथा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष समेत प्रबुद्ध नागरिकों ने दो अलग अलग ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपे हैं। ज्ञापन के जरिए विभिन्न धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक स्थलों पर रील बनाने पर रोक लगाने का आदेश जारी करने की मांग की है।


कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के धार्मिक स्थलों श्रीहनुमान टेकरी मंदिर, बजरंगगढ़ किला, बीस भुजा देवी मंदिर बजरंगगढ़, आदि धार्मिक, ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के स्थलों पर कतिपय युवक युवतियों द्वारा सस्ती लोकप्रियता और निजी लाभ के लिए फूहड़ तथा आपत्तिजनक वीडियो रील आदि बनाकर भद्दे म्यूजिक के साथ में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है। उक्त गतिविधियों का इन धार्मिक, पुरातात्विक तथा ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण अथवा उनके ऐतिहासिक महत्व से कोई सरोकार नहीं होता।


इससे न केवल बहुसंख्यक समाज की भावनाएं आहत होती हैं बल्कि इन धार्मिक, ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के स्थलों को लेकर भी लोगों के मन में गलत धारणा बनती है। कई बार विवाद व तनाव की आशंका भी निर्मित होती है। साथ ही गुना जिले की छवि भी धूमिल होती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए इन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाना आवश्यक हो गया है।


ज्ञापन में कलेक्टर से मांग की गई है कि नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (1) के अंतर्गत संज्ञान लेते हुए इन ऐतिहासिक महत्व के मंदिरों, स्थलों तथा इमारतों में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के रील बनाने, वीडियोग्राफी करने तथा आपत्तिजनक फोटोग्राफी करने को निषेध घोषित करते हुए, आदेश के उल्लंघन की दशा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा अन्य साइबर विधियों के अंतर्गत दंडात्मक घोषित किया जाए। ज्ञापन के साथ ग्वालियर जिला प्रशासन जारी आदेश भी अवलोकन के लिए सौंपा गया है जहां पहले से ही बिना अनुमति रील बनाने को प्रतिबंधित किया जा चुका है।


ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक एडवोकेट दीपक रजक, अभिभाषक संघ गुना के अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी, अभिभाषक आशीष शिंदे, शैलेंद्र रघुवंशी, दिलीप राजपूत, राजेंद्र खटीक, अनिल रघुवंशी, अनीता पंत, सिद्धार्थ यादव आलोक शर्मा, शुभम शर्मा, पर्वत नायक, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE