नीमच। शहर की जामा मस्जिद क्षेत्र में आज प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टाल मोहल्ला के युसूफ भाई छीपा के मकान पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। 2019 में इसका केस वक्फ बोर्ड ने जीता था। मिली जानकारी के अनुसार युसूफ भाई छिपा ने अतिक्रमण कर रखा था, जिसे आज प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया। अतिक्रमणकर्ता के परिवार ने कार्रवाई पर विरोध भी जताया।