BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 4:39 pm
BIG REPORT : मछली पकड़ने की बात को लेकर लट्ठ से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को सश्रम कारावास, अब इतने साल रहेगा सलाखों के पीछे, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। शिवांगी सिंह परिहार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा के द्वारा फरियादी व आहतगण के साथ लट्ठ से मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाने वाले आरोपी पूनमचंद्र पिता लालूराम चौहान भोई, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम भाटखेडी नाका, तहसील मनासा, जिला-नीमच, म.प्र. को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के साश्रम कारावास व कुल 1500 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओ विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 08 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 20.10.2015 को दिन के लगभग 03रू00 बजे ग्राम भाटखेडी नाका, मनासा के पास की हैं। घटना दिनांक को फरियादी जालु ने आहतगण मन्नु व नहारसिंह के साथ थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई की उनके परिवार के छोटे बच्चे जब रामपुरिया तालाब पर नहाने गये थे तब बच्चों ने मछलिया निकाली थी, इसी बात को लेकर आरोपी ने लट्ठ से तीनों के साथ मारपीट कर उन्हे गंभीर चोटे पहुँचाई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मनासा में आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं तीनों आहतगण का मेडिकल किये जाने के पश्चात् आवश्यक विवेचना के उपरांत अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, आहतगण, चश्मदीद साक्षी सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया तथा जुर्माने की राशि 1500 रू. को तीनो आहतगण को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने आदेश भी दिया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE