BREAKING NEWS
BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 5:37 pm
KHABAR : श्री वैष्णव वाणिज्य कॉलेज का 58वां स्थापना दिवस समारोह, हमारी सकारात्मक सोच ही सपनों को साकार करती है - डॉ.पारितोष अवस्थी, तिलक लगाकर किया स्टूडेंट्स का स्वागत, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। श्री वैष्णव वाणिज्य कॉलेज द्वारा 58वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट्स शामिल हुए। श्री वैष्णव ट्रस्ट के ट्रस्टीगणों और पदाधिकारियों ने अपने अथक परिश्रम और मार्गदर्शन द्वारा कॉलेज को शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश का अग्रणी वाणिज्य कॉलेज बनाने में अतुलनीय योगदान दिया। कॉलेज का यह लंबा सफर रात्रिकालीन कॉलेज से शुरू किया गया था।


गुरुवार को मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.पारितोष अवस्थी, प्रोफेसर विभोर ऐरन व कॉलेज के समस्त स्टाफ द्वारा की गई। दीप प्रज्जवलन किया गया।


इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.पारितोष अवस्थी ने स्टूडेंट्स व स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि - हम सब विकास यात्रा के साक्षी बने, यह हमारा सौभाग्य है क्योंकि हमारी सकारात्मक सोच ही सपनों को साकार करती है। स्थापना दिवस पर स्टूडेंट्स का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन वर्ग से श्री वैष्णव ट्रस्ट समूह के सभी ट्रस्टी, सदस्यों द्वारा कॉलेज को अपनी शुभकामनाएं दी गई। कॉलेज की डॉ.वंदना मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज परिवार के सभी सदस्य व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE