देवास। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिसको लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है। उसी को लेकर देवास मे महिला मोर्चा द्वारा कैंडल लेकर मोन रैली निकाली गई ।इस दौरान विधायक गायत्री राजे पवार भी मौजूद रही उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिला ट्रेनी डाक्टर के साथ में घटना घटी है वह बहुत ही निंदनीय है जिससे महिलाओं में रोष व्याप्त है उसी को लेकर महिला मोर्चा द्वारा भी इस घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हुए मोन रैली निकाली गई।बता दे की पश्चिम बंगाल में नर्सिंग कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ जो बर्बरता हुई है उसी का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है।केडंल मार्च मे जनपद अध्यक्ष लीला अटरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी,नगर मंडल अध्यक्ष नितु झादव,जिला उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा,सहित बड़ी संख्या महिला मोर्चा की पताधिकारी मोजुद रही।