देवास। नेवरी सर्व लोधी समाज ने रानी अवंतिका बाई की 193 वी जयंती मनाई जिसमें नेवरी क्षेत्र के समस्त लोधी समाज के लोग एकत्रित हुए बरोठाफाटा पर स्थित मां लालबाई फूलबाई माता मंदिर प्रांगण से चल समारोह प्रारंभ किया चल समारोह में क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी भी उपस्थित हुए चल समारोह बरोठाफाटा, नेवरी, बाईपास, हाटपुरा, बस स्टैंड, होते हुए नगर के मुख्य मार्गाे से चल समारोह निकाला गया। जिसमें जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की गई इसी तरह नेवरी बरोठाफाटा पर व्यापारी संगठन के सदस्यों ने रानी अवंतिका बाईं की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाई वा पुष्प वर्षा की गई व हाटपुरा में जनपद प्रतिनिधि बिंदु देवेंद्र रघुवंशी ने उनके निवास पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।