मनासा। कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के विरोध में शुक्रवार को मनासा के शासकीय अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से ओपीडी और दूसरी स्वास्थ्य सेवा प्रभावित रही है। जिससे मरीजों को काफी समस्या हुई। सभी डॉक्टरो ने दिन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक वही शाम 6 बजे ओडीपी के साथ सभी डॉक्टरों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया ।अस्पताल परिसर में काली पट्टी बांध धरना प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए सजा की मांग की । साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर साजिद अंसारी ने कहा कि ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ हम सभी डॉक्टर एकजुट हैं और महिला डॉक्टर को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और डॉक्टरों की पुख्ता सुरक्षा को लेकर हम सभी हड़ताल पर हैं। रेजिडेंट डॉक्टर कई कई घंटों ड्यूटी देते है फिर भी उनकी सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। डॉक्टरों की सुरक्षा के रूल हैं भी तो वो अभी तक लागू नहीं हों पाए।इस दौरान डॉ.महेश मजेजी ,डॉ.उर्मिला मजेजी,डॉ.डी.सी.बंसल,डॉ किरण बंसल, डॉ.आर.के.जोशी,डॉ.सूरेश मजेजी.डॉ. बी.एल.भायल के साथ प्रायवेट और शासकीय अन्य चिकित्सक एवम स्टाफ मौजूद रहा।