BREAKING NEWS
BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 12:01 pm
KHABAR : कालभैरव मंदिर सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु को बेल्ट डंडे से पीटा, आरोप -शराब के नशे में दर्शन करने आए थे महिला श्रद्धालुओं को कर रहे थे परेशान, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। काल भैरव मंदिर में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल हुए वीडियो में मंदिर के आधा दर्जन गार्ड एक युवक को मारने के लिए बेल्ट और डंडे निकाल कर पिटाई कर रहे हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें एक युवक पिट रहे युवक को बचा रहा है, जबकि सुरक्षाकर्मी इकट्‌ठा होकर उक्त युवक की पिटाई कर रहे हैं। बता गया है कि जिन लोगों को गार्ड पीट रहे हैं, वह शराब पीकर महिलाओं को परेशान कर रहे थे।


श्री काल भैरव मंदिर में सुरक्षा गार्ड द्वारा तीन युवक श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मंदिर के गार्ड युवकों को डंडे बेल्ट से पीट रहे हैं। वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 3: 30 का है। बाहर से परिवार के साथ आई एक युवती को तीन चार युवक लाइन में लगने के दौरान परेशान कर रहे थे। ये सभी युवक शराब पिए थे। युवती के साथ आई महिला श्रद्धालुओं ने काल भैरव मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय में इन युवकों द्वारा परेशान करने की शिकायत की थी, जिस पर युवकों को पुलिस के हवाले करने के लिए काल भैरव मंदिर की प्रशासक संध्या मारकंडे ने सुरक्षा गार्ड्स को भेजा था। इस दौरान गार्ड और युवक के बीच कहासुनी होने के बाद हाथापाई की नौबत आ गई।


मामले को लेकर प्रशासक संध्या मारकंडे ने बताया कि एक युवती ने कुछ पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा परेशान करने की शिकायत की थी। सुरक्षा गार्ड्स को युवकों को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा था। इस दौरान युवकों के शराब पिए होने पर कुछ विवाद हुआ। सुरक्षा गार्ड ने पीट दिया। हालांकि सुरक्षा गार्ड्स को मारपीट नहीं करना थी। बाद में जिस परिवार ने युवकों की शिकायत की थी, उन्होंने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करना नहीं चाहते। उन्हें केवल उनकी गाड़ी तक छुड़वा दिया जाए।


पुलिसकर्मी ने बाहर के श्रद्धालुओं को उनकी गाड़ी में बैठकर रवाना कर दिया। नशे में हंगामा करने वाले श्रद्धालुओं को भी हिदायत दी है। गौरतलब है कि महाकाल मंदिर के अलावा प्रतिदिन श्री काल भैरव मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्ति दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण आए दिन कई तरह की घटनाएं सामने आती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE