मंदसौर। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार की अध्यक्षता में जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ बेहतर काम करें। पीडब्ल्यूडी विभाग अधूरे सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करें। नवीन सड़क के आसपास पौधारोपण भी करें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग ग्रामीण क्षेत्रों मे सड़क मरम्मत का कार्य करें। पीएचई विभाग अपने कार्यों में विलंब ना करें, कार्य समय पर पूर्ण करें। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए की परीक्षा परिणाम बेहतर आए इसके लिए प्रयास किया जाए। जिन स्कूलों में अतिक्रमण है वहां पर अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही करें। साथ ही स्कूल में अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही करें। खनिज विभाग नियमानुसार कार्यवाही करें। सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के अंतर्गत परियोजनाओं का कार्य जल्द पूर्ण हो, जिससें किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा का लाभ मिले। इसके साथ ही जल निगम, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई। साथ ही पीडीआई पोर्टल, पंचायत दर्पण पोर्टल एवं ई ग्राम स्वराज पोर्टल की जानकारी प्रदान की गई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनु प्रिया विनीत यादव, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, साधारण सभा के सदस्य मौजूद थे।