उज्जैन। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर युवती के साथ रेप और हत्या के मामले में शनिवार को भी निजी और सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहे, निजी अस्पताल में ओपीडी पूरी तरह बंद रही तो वहीं सिर्फ जिन मरीजों को गहन चिकत्सा की जरुरत थी उन्हें ही ट्रीटमेंट दिया गया, इधर सरकारी डॉक्टर ने भी प्रदर्शन करते हुए 12 से 1 बजे तक पेन डाऊन हड़ताल कर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया।
शनिवार को शहर के 25 से अधिक निजी अस्पतालों के 750 डाक्टरों ने अपना काम बंद रखकर विरोध दर्ज कराया, सुबह 10 बजे शहर के टॉवर चौक पर डॉक्टर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शहीद पार्क तक रैली निकाली। रैली वापस टावर पर आकर खत्म हुई। संभाग के चेयरमेन डॉ एनके त्रिवेदी ने बताया कि सभी प्ड। से जुड़े डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर है, हड़ताल के दौरान ओपीडी बंद की हुई है, सिर्फ जरुरी सेवा ही दे रहे है। हड़ताल रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगी। हम सब पीड़ित लड़की के सपोर्ट के लिए प्रदर्शन कर रहे। इधर सरकारी अस्पताल में भी डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। डॉ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 से 1 बजे तक एक घंटे पेन डाऊन हड़ताल कर रहे है। इस दौरान ओपीडी बंद रही। अकास्मिक चिकित्सा सेवा चालु रहेगी।