BREAKING NEWS
BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 12:54 pm
BIG NEWS : बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर की जघन्य हत्या के विरोध में नीमच में प्रदर्शन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले निजी चिकित्सकों की हड़ताल जारी, चिकित्सकीय सेवाएं ठप्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले आज निजी चिकित्सकों की हड़ताल जारी है। कोलकाता के आईजी कार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर के साथ ड्यूटी के समय में अज्ञात लोगों के द्वारा बलात्कार कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई। इसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में डॉक्टर्स 24 घंटे के लिए हड़ताल पर है। नीमच में भी सभी नर्सिंग होम और क्लीनिक में चिकित्सकीय सेवाएं ठप्प पड़ी है। हड़ताल के दौरान आज नीमच के डॉक्टरों ने भारत माता फोर ज़ीरो से हाथों में काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गाे से एक वाहन रैली निकाली गई। जो कि टैगोर मार्ग, फवारा चौक, अंबेडकर मार्ग होते हुए वाहन रैली जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई की महिला डॉक्टर की जिस बर्बरता पूर्ण तरीके से हत्या हुई है, इस घटना से डॉक्टर में आक्रोश है। हम न्याय  और सुरक्षा की मांग करते हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि आज तक हत्या का सुराग नहीं मिला और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। सरकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर मृतक के परिवार को न्याय दिलाए। डॉक्टर्स का कहना है कि रात की 3 बजे ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर का मर्डर हो गया और सुबह 11 बजे तक अस्पताल के प्रशासन ने कोई खैर खबर नहीं ली। यह घटना भयावह और हैवानियत की हदों को पार करने वाली है। डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि तुरंत सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। आज शाम भारत माता चौराहा पर कैंडल प्रदर्शन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE