BREAKING NEWS
BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 1:24 pm
KHABAR : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में एनसीसी के नए बैच की भर्ती संपन्न, छात्राओं में प्रतिस्पर्धा करवाकर शारीरिक परीक्षण व लिखित परीक्षा भी संपादित की, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं के लिए नए अकादमिक वर्ष हेतु एनसीसी बैच की भर्ती महाविद्यालय में संपन्न हुई।
ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष ही जाजू कन्या महाविद्यालय में एनसीसी की स्वतंत्र इकाई का गठन शासन द्वारा किया गया और इसमें महाविद्यालय की छात्राओं के लिए 54 सिटें निश्चित की गई। भर्ती प्रक्रिया हेतु 5 एमपी एनसीसी बटालियन नीमच के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान व नए कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में सी एच एम राजेंद्र सिंह व हवलदार विष्णु लाल खींची ने निर्धारित प्रक्रिया अनुसार व एनसीसी के मानको और मापदंडों के अनुसार छात्राओं में प्रतिस्पर्धा करवा कर शारीरिक परीक्षण व लिखित परीक्षा भी संपादित की।
महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की प्रभारी डॉ. हिना हरित, प्रो हीर सिंह राजपूत, श्रीमती मीनू पटेल व डॉ. महेंद्र राव के दल ने छात्राओं को विभिन्न परीक्षणो हेतु मार्गदर्शित किया और सहयोग प्रदान किया। भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न परीक्षणों की सम्मिलित मेधावी सूची 5 एमपी एनसीसी बटालियन द्वारा जारी की जाएगी और उसके पश्चात अंतिम चयनित छात्राओं का पंजीकरण एनसीसी की वेबसाइट पर किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. डबकरा ने अधिकारियों के साथ चयन स्थल पर मौजूद रहकर छात्राओं को एनसीसी में सम्मिलित होकर अपने व्यक्तित्व और सर्वांगीण विकास करने हेतु उत्साहित किया और देश सेवा में अपना करियर बनाने के लिए भी प्रेरित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE