BREAKING NEWS
BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 1:55 pm
BIG NEWS : मोहन यादव सरकार ने 8 महीने में बदले 32 कलेक्टर, विदिशा में बुद्धेश और शहडोल में तरुण साढ़े चार महीने ही कर पाए कलेक्टरी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 8 माह की सरकार में विदिशा और शहडोल जिले में दो-दो कलेक्टर पदस्थ हो चुके हैं। इन दोनों ही जिलों के कलेक्टर महज साढ़े चार माह का कार्यकाल पूरा कर पाए। इसके पहले गुना जिले में तीन बदले जा चुके हैं। इसके अलावा इसी अवधि में चंबल, ग्वालियर, रीवा में भी दो-दो संभागायुक्तों की पदस्थापना की गई है।


विधानसभा चुनाव के पहले जिलों में पदस्थ किए गए कलेक्टरों में से अब तक 32 कलेक्टर बदले जा चुके हैं। जो कलेक्टर बीजेपी की नई सरकार बनने के बाद नहीं बदले हैं, उनमें धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, आगर मालवा, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, भिंड, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सीहोर, रायसेन और पांढुर्णा शामिल हैं। इस बीच प्रशासनिक हल्के में कलेक्टरों की एक और सूची जल्दी ही जारी होने के संकेत दिए जा रहे हैं जिसमें आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो सकते हैं।


शहडोल और विदिशा में भी जल्दी कलेक्टरों को हटाया
शहडोल और विदिशा कलेक्टरों की पोस्टिंग और हटाने की कार्यवाही जल्दी हुई है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले 9 मार्च को जारी आदेश में विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को हटाया गया और उनके स्थान पर उमरिया कलेक्टर बुद्धेश वैद्य को विदिशा पदस्थ किया गया।


इसी दौरान शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य को हटाकर 14 मार्च को तरुण भटनागर को शहडोल कलेक्टर बनाया गया। अब विदिशा और शहडोल दोनों ही जिलों के कलेक्टरों को 10 अगस्त की आधी रात के बाद जारी आदेश में हटा दिया गया है। दोनों ही अधिकारी साढ़े चार माह तक जिलों में कलेक्टर रहे हैं।


गुना में ऐसे चली कलेक्टरों को बदलने की प्रक्रिया
मोहन यादव सरकार की शपथ के समय गुना कलेक्टर तरुण राठी थे। 27 दिसम्बर की रात गुना जिले में बस में आग लगने पर यात्रियों के जलने के बाद कलेक्टर तरुण राठी को हटा दिया गया। इसके बाद बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना की जिम्मेदारी सौंपी गई।


अमनबीर की पोस्टिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक कार्यक्रम के दौरान एसपी और कलेक्टर दोनों को सामूहिक रूप से डांट लगाई थी जिस पर बैंस ने वहां से हटने के प्रयास शुरू कर दिए और बाद में यहां सतेंद्र सिंह नए कलेक्टर 14 मार्च को जारी आदेश में बने। अमनबीर यहां ढाई माह कलेक्टर रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE