BREAKING NEWS
BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 2:12 pm
KHABAR : डॉक्टर्स की हड़ताल, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, 150 निजी क्लीनिक रविवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे, मेडिकल टीचर्स ने 1घंटे की किया पेन डाउन, पढे़ खबर

Share On:-

छिंदवाड़ा। पश्चिम बंगाल के मेडीकल कालेज अस्पताल मेंकार्यरत महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में आज छिंदवाड़ा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जूनियर डॉक्टर और डेंटल मेडिकल संगठन के द्वारा आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक हड़ताल की घोषणा की गई है जिसके चलते अस्पताल में सभी ओपीडी बंद है सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू है वहीं प्राइवेट क्लीनिक भी पूरी तरह से बंद रखे गए हैं।


इस हड़ताल का सीधा असर जिला अस्पताल में देखने को मिल रहा है जहां पर ओपीडी में सन्नाटा पसरा हुआ है मरीज इलाज न होने से परेशान होते नजर आ रहे हैं।


शुक्रवार को आईएमए छिंदवाड़ा की कार्यकारिणी ने बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि राज्य ईकाई के आव्हान पर आज सभी ओपीडी प्रायवेट क्लीनिक पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे इसी के चलते आज हड़ताल का सीधा असर देखने को मिल रहा है।


मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने भी 1 घंटे तक काम बंद रखकर हड़ताल का समर्थन किया। आईएमए के आव्हान पर जिले के 150 एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक क्लिनिक पूरी तरह बंद रहे।आईएमए ने जुड़ा के समर्थन की मांग पर शनिवार सुबह 6बजे से रविवार सुबह 6बजे तक क्लिनिक बंद रखने की अपील की थी।


शाम को निकालेंगे कैंडल मार्च
मेडिकल एसोसिएशन की टीम शाम को कैंडल मार्च निकालेगी जिसमें सभी डॉक्टर दिवंगत जूनियर लेडी डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस घटना का मौन विरोध जताएंगे दिनभर हड़ताल रहने से स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE