चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस रक्षाबंधन सप्ताह मनाया गया। राजयोग सेवा केंद्र संचालिका आशा दीदी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ निंबाहेड़ा कपासन धरियावत सहित सभी स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया और साथ ही साथ रैली का कार्यक्रम भी किया। उन्होंने बताया कि सभी सेवा स्थान पर शहीदों को नमन किया और पूरे भारत देश के लिए ईश्वर से प्रार्थना की की सभी का मंगल हो साथी साथ सभी ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधा गया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व परम पवित्र पर्व है इस पर बहन भाई को राखी बांधती है मुख मीठा करती है। परमात्मा शिव भी आकर हम सभी आत्माओं कोईश्वरीय रक्षा सूत्र बनते हैं ,जिससे कमी कमजोरी दूर होकर हम जन्म जन्म की कमाई करते हैं और ईश्वर की स्मृति से वर्तमान और भविष्य सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं। सभी को रक्षा सूत्र बांधने के पश्चात सभी ने प्रतिज्ञा की कि व्यर्थ संकल्पों से मुक्त रहेंगे मनसा वाचा कर्मणा किसी को दुख नहीं देंगे सबके प्रति रहम दिल रहेंगे बुद्धि द्वारा सदा शुद्ध संकल्प का भोजन ग्रहण करेंगे सब में गुण देखेंगे प्रचिंतन पर चिंतन नहीं करेंगे। इसके पश्चात सभी को राखी बांधकर प्रसाद बांटा गया।