BREAKING NEWS
BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ छात्राओं का संकल्प, शामगढ़ में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : गजकेसरी और सिद्धि योग से चमकेगा इन.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2024, 4:03 pm
KHABAR : कोलकाता घटना को लेकर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, जिला अस्पताल में एक घंटे तक डॉक्टर रहे हड़ताल, अमलतास इंस्टिट्यूट के चिकित्सकों ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। कोलकाता में पिछले दिनों ट्रेनी डॉक्टर के रेप के बाद हुई हत्या के विरोध में देवास जिला अस्पताल में दूसरे दिन शनिवार को भी दोपहर 12 से 1 बजे तक डॉक्टरों ने हड़ताल कर अपना काम बंद रखा। वहीं अमलतास इंस्टीट्यूट के डॉक्टर और ट्रेनी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए शहर में एक रैली निकाली और कलेक्टर और सीएमएचओ को ज्ञापन भी दिया।


इस दौरान डॉक्टर लवीना संतानी ने बताया कि कोलकता में लेडी डॉक्टर के साथ जो हुआ उसमें किसी ने एक्शन नहीं लिया और न ही जांच की गई। हम यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकते। डॉक्टर के साथ मारपीट होना यह सब कब तक चलेगा। घटना जो हुई है काफी निंदनीय है। डॉक्टर जैसे लोग भी सेफ नहीं है जिन्होंने कोविड में लोगों की जान बचाई। हमने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रैली निकाली है। हमारी मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।


जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं हुई प्रभावित
जिला अस्पताल में एक घंटे रही हड़ताल के दौरान ओपीडी बंद रही साथ ही इमरजेंसी सुविधाएं चालू रही। हालांकि, बावजूद इसके कुछ उपचार करवाने आए मरीजों को हड़ताल के कारण परेशान होना पड़ा। देवास निवासी महिला निहारिका ने बताया कि वह अपनी बच्ची को लेकर दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंची थी मां और बालिका दोनों की तबीयत खराब हो रही है। लेकिन यहां पर हड़ताल के कारण उपचार नहीं किया गया। 1 बजे के बाद आने को बोला गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE