मनासा। नगर परिषद मनासा में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अंर्तगत नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा तिवारी, सीएमओ रीतेश कुमार पाटीदार, स्वच्छता ब्रांडेएम्बेस्डर अजय तिवारी के निर्देश एवं पीआईयू सर डॉ. हिमांशु, जितेंद्र, ओर सुबोध सर के मार्गदर्शन में निकाय द्वारा नवाचार के रूप में मनासा अब बजेगा गन्दगी का बैंड अभियान पर चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम से अभियान का शुभारंभ किया गया। शासकीय कन्या शाला मनासा की छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन और वृक्षारोपण पर गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमे छात्राओं ने रेड जॉन, येलो जॉन की जानकारी देकर तम्बाकू, बीड़ी सिगरेट का सेवन ना करने की सलाह दी। वही सेव द वाटर पर जन जागरूकता जगाकर पानी को सहजने की अपील की। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने के लिए सभी को जागरूक किया।
वही दूसरी तरह शासकीय उत्कृष्ठ स्कूल ने योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहने जानकारी सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से दी। मंचसीन चयन समिति पर उक्त दोनो स्कूलों को द्वितीय स्थान प्रदान कर शील्ड एवं प्रमाण पत्र भी सौंपा। इस दौरान स्वच्छता में बेहतर एवं उत्कृष्ठ कार्य करने पर कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। मंचासिन एसडीएम पवन बारिया, एसडीओपी विमलेश उइके, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा तिवारी, जनपद अध्यक्ष कामेरी बाई डांगी, सीएमओ रितेश कुमार पाटीदार, स्वच्छता ब्रांडेएम्बेस्डर अजय तिवारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर आदि अथियो ने कर्मचारियों और स्वच्छता पर प्रस्तुति देने पर उत्कृष्ट स्कूल एवं कन्याशाला स्कूल के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। स्वच्छता शाखा के सतीश भैरवा, सफाई मित्र अजय हंस, दिलीप दुर्गज, कचरा वाहन संचालक कमलेश जोशी, इरफान, अजय सिंह खिंची, योगेश आर्य, गोपाल राठौर, अरविंद शर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त पार्षदगण उपस्थित थे।