BREAKING NEWS
KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 5:12 pm
REPORT : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 25 राज्यों के विद्युत नियामक आयोग के सम्मेलन की तैयारी, इस तारीख को एक जगह जुटेंगे पदाधिकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। शहर में 13 सितंबर को देश के 25 से अधिक राज्यों के विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी तैयारी प्रारंभ की गई है। विजय नगर क्षेत्र के होटल में आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारी के लिए मप्र विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एसपीएस परिहार ने शनिवार को पोलोग्राउंड बिजली कंपनी मुख्यालय में अधिकारियों की मिटिंग ली और अतिथि परंपरा के साथ राज्यों के मेहमानों का स्वागत करने, दर्शनीय स्थलों के भ्रमण, स्मार्ट मीटर व अन्य परियोजनाओं के संबंध भ्रमण के साथ ही उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर पर्यटन स्थलों के लिए समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इस अवसर पर मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने कहा कि इंदौर की अतिथि सत्कार परंपरा के साथ मेहमानों का स्वागत होगा। कंपनी की टीम उनकी सुविधाओं, समन्वय और अन्य व्यवस्थाओं में समर्पित भावना के साथ लगेगी। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य, निदेशक पुनीत दुबे, सचिन तालेवार, नियामक आयोग सचिव उमाकांत पांडा ने भी विचार रखे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE