BREAKING NEWS
KHABAR : वैष्णो देवी में नकली चांदी का खुलासा,.. <<     बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.. <<     NEWS : अर्बन बैंक स्टाफ का विशेष प्रशिक्षण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, साथी के साथ.. <<     कसरावद में किसानों का हल्लाबोल,राष्ट्रीय.. <<     NEWS : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, महाराज की.. <<     NEWS : आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वरजी मसा के.. <<     KHABAR : दतिया विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने तेज की.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पटेल साहब फकीरचंद गुर्जर,.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन.. <<     BIG NEWS : 24 घंटे में सीबीएन का ट्रिपल अटैक, 5 ड्रग.. <<     KHABAR : दिल्ली से इंदौर को मिली 1,214 करोड़ की बड़ी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2024, 5:27 pm
KHABAR : जिले के आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय मानपुर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, इस तारीख तक जमा होंगे आवेदन पत्र, विद्यार्थियों के लिए जारी की सूचना, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) भारत सरकार के अधीनस्थ संचालित इंदौर जिले के आवासीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय मानपुर में सत्र 2025-26 कक्षा छटवीं में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2024 है। चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025 को ( 11:30 बजे से 1:30 बजे तक) जिले में प्रत्येक विकासखंड में आयोजित होगी।

इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। वेबसाईट से एक सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा जिसे अपने विद्यालय से पूर्णरूप से भरकर आवेदन करते समय अपलोड करना होगा। इस परीक्षा हेतु वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते है जो इंदौर जिले के किसी शासकीय, अर्द्धशासकीय या शासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में सत्र 2024-25 में अध्ययनरत हो तथा पालक इसी जिले के निवासी हो। बच्चे का जन्म 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE